मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 38 जोडों का विवाह हुआ संपन्न, योजना में गड़बड़ी और अव्यवस्था का लगा आरोप | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 38 जोडों का विवाह हुआ संपन्न, योजना में गड़बड़ी और अव्यवस्था का लगा आरोप | New India Times

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह, निकाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत द्वारा नगर एवं जनपद पंचायत की विभिन्न पंंचायतो में 38 जोडों के जनपद पंचायत द्वारा पंजीकरण कर 20 मई दिन शुक्रवार को देवरी कृषि उपज मंडी प्रांगण में 35 जोडे हिन्दु विवाह हिन्दु रीति-रिवाज से एवं 3 जोडों के निकाह किये गये। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक हर्ष यादव को बनाया गया परन्तु केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। जिस कारण विशिष्ट अतिथि विधायक हर्ष यादव ने श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 38 जोडों का विवाह हुआ संपन्न, योजना में गड़बड़ी और अव्यवस्था का लगा आरोप | New India Times

कार्यक्रम के दौरान अनेकों अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। जिसमें जनपद पंचायत द्वारा पेयजल के लिए टेंकर उपलब्ध कराए गए थे, परन्तु आगंतुकों को पानी पिलाने वालों की व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान होते रहे। साथ ही कार्यक्रम में वर, वधु के परिजनों को भोजन व्यवस्था में आलू, टमाटर की सब्जी लंबे समय से बनी होने के कारण खराब हो चुकी थी। जिसकी शिकायत पत्रकारों द्वारा एसडीएम एवं जनपद पंचायत सीईओ से की गई जो खराब हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सब्जी ज्यादा समय की होने के कारण खराब हो गई। इसलिए सभी को अचार के साथ पूरी खाने की सलाह दी गई। शासन द्वारा विवाह सम्मेलन के दौरान जो गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया गया जिसकी क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने जांच की तो समस्त सामान घटिया होने के कारण विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर ही जनपद सीईओ को पत्रकारों के समक्ष कहा कि जो यह सामान भेंट स्वरुप प्रदान किया गया है यह बहुत ही घटिया है। साथ ही सम्मेलन के दौरान जिन जोडों का विवाह किया जा रहा है। जिसमें फर्जी जोडों की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जायेगी। और गडबडी करने वाले सबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान वर, वधु को गृहस्थी का सामान एवं ग्यारह हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.