पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरपंचायत के चुनाव की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धार में संगठनात्मक वृहद बैठक 21 मई शनिवार आयोजित की गई है। जिले के भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल जी, नगरीय निकाय भाजपा चुनाव जिला प्रभारी खंडवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव सहित भाजपा वरिष्ठ नेता बैठक को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
