आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन सहित सट्टा उपकरण व नगदी 22500/- रुपये बरामद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन सहित सट्टा उपकरण व नगदी 22500/- रुपये बरामद | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमान अमित कुमार श्री अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से क्रिकेट सट्टा करने वाले बदमाशो  की तलाश पतारसी एवं धरपकड़ मे लगाया गया था।

उसी तारतम्य मे क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति फ्लेट नंबर 5 जीनत मंजिल कल्लूबुआ की मस्जिद के सामने कमला पार्क थाना तलैया भोपाल में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा अपने मोबाइल एवं टीवी पर देख कर खिला रहे है।

सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर एंव सर्च वारंट प्राप्त कर बताये स्थान पर पहुचकर देखा दो व्यक्ति कमरे में टीवी पर आईपीएल क्रिकेट मेच जो चैन्नई व गुजरात एवं राजस्थान व लखनऊ के बीच चल रहे क्रिकेट मेच पर देख मोबाइलो से ग्राहको से बातचीत कर आईपीएल क्रिकेट सट्टे अंक रजिस्टर में लिख रहे थे व क्रिकेट सट्टे में रूपये का लेनदेन मोबाइल के माध्यम से कर रहे थे।

आरोपियो से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम पता इलियास बैग उर्फ कुच्ची पिता गुलाब बैग उम्र 42 साल निवासी फ्लेट नंबर 5 जीनत मंजिल कल्लूबुआ की मस्जिद के सामने कमला पार्क थाना तलैया भोपाल एव दूसरे लडके नें अपना नाम मुबीन बैग पिता अच्छे बैग उम्र 37 साल निवासी म.न. 716 इलाही मस्जिद के पास बाणगंगा थाना टीटी नगर भोपाल का होना बताया।

दोनों संदेहियों तलाशी लेने पर आरोपी इलियास वैग उर्फ कुच्ची के पास दो इटेक्स कंपनी के कीपेड मोबाइल व एक रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन व एक रजिस्टर जिस पर आईपीएल क्रिकेट मेच पर हारजीत का दाब व लाखो रूपये का हिसाव लिखा है एवं नगदी 16000 रूपये एवं एक सैमसंग कंपनी की एलईडी टीवी, रिमोट, सेटअप बाॅक्स टाट स्काई कंपनी का व संदेही मुबीन बेग से एक टच स्क्रीन सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी 6500 रूपये उक्त आरोपीयो से कुल नगदी 22500 रूपये एव 4 मोबाइल व सैमसंग कंपनी की एलईडी बरामद कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.