बिहार में भीषण बाढ़ का शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों और परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार में भीषण बाढ़ का शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों और परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा | New India Times

बिहार में भीषण बाढ़ के संकट और किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे।

बिहार में भीषण बाढ़ का शिवराज सिंह चौहान ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों और परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा | New India Times

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के मंत्रियों तथा केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

कहीं नाव में बैठकर, कहीं ट्रैक्टर पर सवार होकर और कहीं हवाई सर्वेक्षण के जरिए उन्होंने बाढ़ की स्थिति और फसल क्षति का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार की जनता के साथ खड़ी है और संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री के निर्देश पर बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री

बिहार के कई जिलों में गंगा और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ बिहार पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

नाव और ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचे शिवराज सिंह

बाढ़ की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हाजीपुर के तेरसिया और सरायपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मोटरबोट और नाव के जरिए जलमग्न क्षेत्रों तथा खेतों का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रैक्टर से भी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों तथा किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

इससे पहले उन्होंने दिघवारा और मनेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इसके बाद मुंगेर के नवागढ़ी स्थित राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। भागलपुर में भी राहत शिविर तथा कोजिकरैया तटबंध का निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल रहा।

करीब 50 लाख लोग प्रभावित, फसलों को भारी नुकसान

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर है और लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बिहार के 15 जिलों में करीब 49.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों और मेहनत को बर्बाद होते देखना बेहद पीड़ादायक है। केंद्र सरकार किसानों और प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

राज्य सरकार की राहत व्यवस्था की सराहना

शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा राहत शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में ₹7,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

केंद्रीय टीमें करेंगी नुकसान का आकलन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से कृषि फसलों, मकानों, पशुधन तथा बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीमें नुकसान का प्रारंभिक आकलन कर रही हैं। इसके आधार पर केंद्र सरकार द्वारा राहत, पुनर्वास और क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार की जनता के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

उच्चस्तरीय बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में बाढ़ आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.