दमुआ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 3 जुआरी गिरफ्तार; 2 मोटरसाइकिल सहित ₹1.56 लाख का मशरूका जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना दमुआ पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आसूचना संकलन किया गया।

दिनांक 15/09/2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत हनुमान मंदिर के पीछे नंदौरा में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 4 आरोपी मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी ₹6,000, ताश के पत्ते एवं 2 मोटरसाइकिल, जिनकी कुल कीमत ₹1,50,000 है, बरामद की गई। इस प्रकार कुल ₹1,56,000 का मशरूका जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना दमुआ में अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. हैप्पी उर्फ दविन्दर सिंह सलूजा
  2. शंकर उर्फ राज बहादुर सक्सैना
  3. मैनुद्दीन शेख

फरार आरोपी—

  1. तरन दीप सिंह उर्फ साहिब सिंह
  2. आशीष यादव उर्फ अस्सू यादव
  3. मयूर जावरे
  4. सुखबीर सिंह खुराना

जब्ती—

  1. नगदी रकम ₹6,000 एवं ताश के पत्ते
  2. पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 MW 6834, कीमत ₹1,00,000
  3. स्पेलंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 NB 5257, कीमत ₹50,000

कुल ₹1,56,000 (एक लाख छप्पन हजार रुपये) का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना दमुआ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उपनिरीक्षक खेलनसिंह करिहार, प्रधान आरक्षक 776 शिवराम उइके, आरक्षक क्रमांक 843 मैनसिंह उइके, आरक्षक क्रमांक 15 सुरजीत मरकाम, आरक्षक क्रमांक 830 राजकुमार धुर्वे, एसडीओपी कार्यालय जुन्नारदेव से प्रधान आरक्षक 768 बंटी कंटाले, आरक्षक क्रमांक 449 रामप्रकाश तेकाम, आरक्षक क्रमांक 925 महेन्द्र कुमार, थाना जुन्नारदेव से प्रधान आरक्षक संदीप कुमार झरबडे एवं चौकी डुंगरिया से आरक्षक क्रमांक 400 कृष्णकुमार वर्मा की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.