नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने संभाला करमा थाने का कार्यभार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने संभाला करमा थाने का कार्यभार | New India Times

करमा थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने पत्रकारों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी समस्या, अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों ने नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.