पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आज नागदा सेक्टर-5 के अंतर्गत ग्राम कुसावदा में जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला एवं ब्लॉक समन्वयक सुशीला मेड़ा के दिशा-निर्देश पर नवांकुर संस्था धार नारी शक्ति विकास महिला मंडल के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक बालाराम चौहान ने स्कूल के बच्चों को माटी के गणेश, सिद्ध गणेश मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कई बच्चों ने मूर्ति निर्माण की कला सीखी और सुंदर-सुंदर माटी के श्री गणेश जी की मूर्तियां बनाईं।
इस दौरान सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए “घर-घर गणेश, हर घर गणेश, माटी के गणेश, सिद्ध गणेश” का संदेश दिया गया। बच्चों से कहा गया कि इस बार सभी ग्रामवासी पीवीसी एवं अन्य केमिकल से बनी मूर्तियां अपने घर लेकर नहीं आएंगे। केवल माटी से बनी गणेश जी की मूर्ति ही घर में स्थापित करेंगे।
साथ ही गणेश जी की मूर्ति का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर पर ही एक पात्र में विसर्जन करने और विसर्जित मिट्टी का उपयोग पौधे लगाने में करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर स्कूल संचालक, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह पंवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

