पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 14 में व्याप्त भीषण पेय जल संकट एवं पीने के पानी की भारी किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मण्डल कांग्रेस कमेटी 14 के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रीय जनता एवं कांग्रेस जनों के साथ नूरगंज स्थित पानी की टंकी का घेराव कर धरना दिया गया एवं वार्ड 14 की पानी की समस्या को शीघ्र हल करने के लिए छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया एवं वार्ड 14 की पानी की समस्या शीघ्र हल करने की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले 50 सालों से नगर निगम में भाजपा की सरकार है फिर भी ग्वालियर की जनता मटके और बाल्टियां लेकर भटक रही है।
निगम 800 करोड़ रुपये जनता की गाढ़ी कमाई अमृत योजना के नाम पर खर्च कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी ग्वालियर की जनता बूंद बूंद के लिए तरस रही है।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रूपेश यादव, दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, नवीन भदकारिया कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मेन्द्र वर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोनू जैन, जिलामहासचिव सुरेश प्रजापति, हिमांशु कुलश्रेष्ट, शोमिल शर्मा, सुरेंद्र चौहन, उमेश भदौरिया, अजीत गोस्वामी, उमेश भदौरिया, भूपेन्द्र मथुरिया, बहादुर शाक्य, शकील मंसूरी, रनवीर चौधरी, मण्डल अध्यक्ष, मोनू यादव, डॉ एन के सिसोदिया, चंचल सोनी, मनीष मन्ना, रघुनाथ तोमर, सरद सारस्वत, हरेन्द्र पाल, रामसहाय तोमर, कर्तिक पटेल, गजेंद्र आर्य, अरविंद पाल, धर्मेश देपुरिया, राकेश कुशवाह, अर्पित शुक्ला, तोहिद अहमद, मन्नू परिहार, मुकेश झवर, गजेन्द्र धाकड़, शोहेल खान, दिनेश गोस्वामी, बलराम शंखवार, निखिल कोस्टा, विकाश शर्मा, गौरव नोराबत, अमन शंखवार, देवेश कुशवाह, शिवम तोमर, राजा यादव, पवन शर्मा, अनुरोध शर्मा, रवि ठाकुर, आदित्य शर्मा, कुम्बले गोस्वामी, राजू राठौड़, असरफ खान, रेखा यादव, रूचि तोमर, पूजा, लक्ष्मीबाई, आमना बेगम, प्रवीन खान, प्रिटी शर्मा, संगीत जाटव, मंजु कुशवाह, आशा कौर, नसीम, कृष्णा, सुनीता, नजराना खान, रौशनी, पूनम कौर शाहनाज, रामदुलारी, विमला, सीमा, ऊषा, कोमेश, शाहिना, कंचन, रानी यादव, शकीना कुरैशी, नीतू केन, निहारिका, भगवती शाक्य, गुरमीत कौर, रोशनी शंखवार, प्रियंका कुशवाह, ममता कुशवाह, रिंकी कुशवाह, हेमलता कुशवाहा, पूजा, मीरा, विमल जाटव, कमला जाटव, गीता जाटव, सपना जाटव आदि वार्ड के सैकड़ों लोग उपस्थित हुये।
