स्वर्गीय इं. आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित, 150 यूनिट रक्त संग्रह | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

स्वर्गीय इं. आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित, 150 यूनिट रक्त संग्रह | New India Times

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय इंजीनियर आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय संघ भवन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर में किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में गोलघर स्थित काली मंदिर के पास महासंघ भवन में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित हुए। इस दौरान संगठन के मनीषियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा स्वर्गीय आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही सर इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के पुनीत अवसर पर अभियंता दिवस मनाया गया। महात्मा ध्यान प्रकाश राय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। इस अवसर पर दरिद्र नारायण भोज, सर्वधर्म पाठ, रक्तदान, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर अनिल किशोर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर संघ रत्न, डी.ई. संघ, उ.प्र. एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राम किशुन प्रसाद, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री, लोक निर्माण विभाग तथा मनोज पांडेय, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर राज कुमार सिंह, महासंघ जनपद अध्यक्ष, द्वारा की गई। कार्यक्रम में आर.के. वर्मा, मंडल अध्यक्ष, इंजीनियर रामसमुझ शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनूप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री, इंजीनियर अनुग्रह राय, मंडल अध्यक्ष, इंजीनियर पंकज शर्मा, मंडल महासचिव, शंकर प्रसाद मिश्रा, महासंघ जनपद सचिव, इंजीनियर मैथिलीशरण गुप्त, जनपद सचिव, लोक निर्माण विभाग, दयानंद प्रजापति, जनपद अध्यक्ष, इंजीनियर सत्यप्रकाश, जनपद सचिव, सिंचाई विभाग, इंजीनियर अविनाश सहित विभिन्न घटक संघों के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

रक्तदान कार्यक्रम में जनपद गोरखपुर से 150 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर राज कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष महासंघ, ने सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.