मासुम नन्हीं तोषानी चौपड़ा ने गुरुदेव की पुण्य स्मृति में की एक उपवास की तपस्या | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मासुम नन्हीं तोषानी चौपड़ा ने गुरुदेव की पुण्य स्मृति में की एक उपवास की तपस्या | New India Times

जब धर्म गुरुदेव के प्रति आस्था प्रगाढ़ हो जाये तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता। धर्म नगरी कुशलगढ़ में जन जन की आस्था के केंद्र जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य गुरुदेव उमेशमुनिजी म.सा. “अणु” की 10 वीं पुण्यतिथि एवं पूज्य गुरुदेव चंपकमुनिजी म.सा. की जन्म जयंती पूज्या सुदिशाजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में काया के सानिध्य में तप त्याग से मनाई गई।

भीषण गर्मी में अनेक आराधकों ने उपवास, आयम्बिल, निवि एवं एकासन तप की आराधना की वही 7 वर्षीय नन्ही बालिका तोषानी सुमित चौपड़ा ने भी केवल धोवन पानी के आधार पर एक उपवास की तप आराधना कर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

धर्मसभा में पूज्य महसतियायाजी एवं श्रीसंघ ने नन्ही बालिका तोषानी (मिष्टि) के तप अनुमोदना कर भुरी-भुरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर रजनीकांतजी खाबिया परिवार द्वारा तोषानी का बहुमान करते हुए उपहार भेंट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.