पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भाजपा के बूथ विस्तारक महाभियान के रूप में 20 जनवरी से शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान 5 फ़रवरी तक चलेगा। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव 3 फ़रवरी को धार दौरे पर रहेंगे श्री मुरलीधर राव गुरुवार को सुबह 9 :30 पर नगर के मिलन महल में बूथ विस्तारक अभियान की जिला समीक्षा बैठक को संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे । भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि इस बूथ विस्तारक महा अभियान में जिले से सांसद भाजपा विधायक पार्टी वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनधि ,मंडल विस्तारक, शक्ति केंद्र पालक,मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक,एप विस्तारक जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव धार नगर में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म निवास स्थान जाकर उनके परिजन से मुलाकात करेंगे साथ ही श्री ठाकरे जी जन्म निवास स्थान क्षेत्र का बूथ नं 104 पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।
