मस्जिद परिसर से लगकर निर्माण कार्य के लिए लगाई गई कुदाली | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मस्जिद परिसर से लगकर निर्माण कार्य के लिए लगाई गई कुदाली | New India Times

मस्जिद नेअमत उल्ला शाह डाक वाड़ी बुरहानपुर की प्रबंधनकारिणी समिति के अध्यक्ष अब्दुल वहीद अंसारी उर्फ बाबू काका ने बताया कि मस्जिद के मुख्य द्वार के बाई ओर दुकानों का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित किया गया है, जिसके लिए धार्मिक विद्वानों सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति में धार्मिक परंपरा एवं रिती रिवाज अनुसार कुदाली लगाने के लिए एक समारोह का आयोजन गत दिवस मदरसा फैजुल उलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष मोहम्मद इकराम गब्बू सेठ की सरपरस्ती में संपन्न हुआ, इसमें मुफ्ती मोहम्मद अली कासमी और मौलाना सईद अहमद कासमी ने कुदाली लगाई। इसके बाद गणमान्य जनों ने कुदाली लगाई। इस अवसर पर अलहाज सिराज अहमद सरदार, हमीद उल हक अंसारी(लालू सेठ), असगर जनाब, रशीद खान मंसूर खान, मोहम्मद अली गुलाम अली, मोहम्मद इलियास अब्दुल गफूर, पेश इमाम हाफ़िज़ अंसार अहमद, अब्दुल गफूर अंसारी (बाबू भाई), ईनाम अंसारी गब्बू सेठ, जलीस अंसारी, हिकमत उल्लाह अंसारी, मौलाना अब्दुल रजाक, मौलाना मोहम्मद अली, मुल्ला अब्दुल कादिर, इक़बाल अंसारी आईना,शकील जमील अहमद, मोहम्मद अनीस मोहम्मद जाबिर, जमील अहमद बांगी सहित मोहल्ला वासियों ने शिरकत की।मुफ्ती मोहम्मद अली कासमी ने सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर कमेटी के समस्त सदस्यों पदाधिकारियों ने शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.