कटरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेश यादव ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क अभियान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कटरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेश यादव ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क अभियान | New India Times

कटरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेश यादव का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में उनके द्वारा खुदागंज ब्लॉक के दर्जनों गांव का भ्रमण कर घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे गए। उनके तमाम समर्थको ने भी उनके लिए क्षेत्र में वोट मांगे।
शनिवार को पूर्व विधायक राजेश यादव ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने जगह जगह जाकर डोर टू डोर मतदाताओं से मिलकर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार बनेगी क्षेत्र में खुशहाली आएगी। विकास के कार्य होंगे युवाओं के हित में कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर, किसान, युवा, व्यापारियों व महिला विरोधी हैहै, इस सरकार को सभी मिलकर सत्ता से बाहर करेगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article