मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पतंगबाजी जान की दुश्मन बन रहा है, चाइनीज मांझा से लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित युवाओं ने थाना जुन्नारदेव में ज्ञापन सौंपा है। सोचने का विषय है कि लगातार देश में चाइनीस मांझे का उपयोग अत्याधिक होने लगा है जिसके कारण घटनाएं भी बढ़ गई हैं. ऐसे में सरकार को चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।
लगातार घटनाएं होने के बावजूद लोग बड़ी संख्या में पतंग उड़ा कर मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं। पतंग उड़ाने में चाइनीज मंझे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो घातक साबित हुआ है। बंधा रेल्वे क्रॉसिंग पार करते ही दुपहिया चालक संजू उईके के गले में चाइनीज मांजा आकर लिपट गया और तनाव होने के कारण उसका गला कट गया जिसमें उसे चोट के निशान आए हैं। वहीं एक बच्चे को भी गले में चाइनीज मंजे से कटने के कारण टांके लगे हैं. ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है कि चाइनीज मंझा का उपयोग में रोक लगाने के लिए बौद्ध महासभा युवा संगठन इकाई के बैनर तले आज बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है कि बच्चे पतंग उड़ाने के लिए सड़कों पर बेलगाम भाग रहे हैं और चाइनीज मंजे से दुर्घटनाएं हो रही हैं एवं जनमानस की जान भी जा सकती है। चाइनीज मंझा तांत के इस्तेमाल और विक्रय पर प्रतिबंध लगा कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। भारतीय बौद्ध महासभा युवा संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय उइके, अनिल पाटिल, नितिन नागले, अजय जमगड़े, राहुल निरापुरे, संजेय यादव, संजू बड़ोनिया, तबरेज मंसूरी, मोहसिन खान, तोसिब खान, वीरेन्द्र भलावी, अमित साहू, फिरोज खान, हर्ष यादव, संदेश पाल, लोकेश खंडेलवाल, सुमित पाल, तरुण सोमकवर, प्रवीण अहाके मौजूद रहे.
