शासकीय कॉलेज में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय कॉलेज में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का किया गया आयोजन | New India Times

आज शासकीय कॉलेज मनावर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट जज/सेक्रेटरी डिस्ट्रिक लीगल सर्विस आर्थाेरिटी, धार श्रीमती एस. विनीता एवं एम. कौशल डिस्ट्रिक लीगल एड ऑफिसर द्वारा आत्म रक्षा एवं किशोर न्याय पर ऑनलाईन परिचर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ.आर.सी. पान्टेल द्वारा मॉं सरस्वती पूजन से किया गया। अतिथियों का स्वागत आई.क्यू.ए.सी. हेड डॉ. आई.एस. सस्त्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र डॉ. पूजा शर्मा द्वारा बताई गई एवं अतिथि परिचय प्रो. प्रीतिका पाटीदार द्वारा दिया गया। इस वेबीनार में एम. कौशल जी द्वारा आत्म रक्षा एवं किशोर न्याय पर बच्चों से चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपने हितों को जानें एवं उन्होंने कहा हमारे देश का न्याय हमेशा मासूम के साथ न्याय करने के लिये ही प्रेरित करता है। उन्होनें लड़कियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपना आत्म सम्मान किसी भी स्थिति में न खोयें। कानून हमेशा उनके न्याय एवं सम्मान के लिये साथ है। श्रीमती एस. विनीता द्वारा आत्म रक्षा हमारा जन्म सिद्ध अधिकार हैं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हम सभी को चाहे लड़की और लड़का, वयस्क हो या किशोर हमें हमारी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है और कानून इस अधिकार की हिफाजत करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कानून में ऐसे और कईं नियम आए हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि यदि कोई अपराध किशोर द्वारा वयस्क सोच के साथ किया जाता है तो वह भी वयस्क कानून के अंतर्गत आ सकता है। उन्होंने सभी छात्राओं से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का नम्बर एवं वेबसाइट के बारे में बताया कि जब किसी छात्र-छात्राओं को उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो वे कभी भी किसी भी समय कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वेबीनार संयोजक डॉ. अंकिता सोनी द्वारा किया गया एवं आभार प्रो. रितु माथुरिया द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article