मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के ग्राम मुत्तोर में नाबालिग युवक की शादी होने थी जिसे आज ग्राम के सचिव और अधिकारियों ने मिलकर समझाईश देकर रुकवाकर 2 साल बाद शादी करने की सलाह दी है जिस पर युवक मदन राजी हो गया। गौरतलब है कि अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जुन्नारदेव व महिला बाल विकास अधिकारी तमिया को जानकारी प्राप्त हुई कि मदन यदुवंशी 19 वर्षीय है जो कि विवाह करने जा रहा था जिसकी सूचना अधिकारियों को लगी, सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से मदन के घर जाकर उसे समझाईश दी गई जिसके बाद मदन दो साल बाद शादी करने को राजी हो गया. जिसमें हंड्रेड डायल से आरक्षक प्रमोद, पायलट देवी लाल नागवंशी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
