मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सास की टोका टाकी से परेशान पत्नी ने परामर्श केंद्र में गुहार लगाई कि पति उसका साथ नहीं देता है जबकि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। पति को बुलाकर दोनों के बीच वार्ता कराई गई तथा दोनों ने अपने घर में विवाद नहीं बढ़ने देने व सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह के लिए संयुक्त परिवार से अलग रहने के विकल्प पर विचार कर सहमति जताई जिसपर परिजनों ने भी अपनी रजामंदी दी। इस तरह अंततः परिवार टूटने से से बचाया जा सका।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा व रश्मि राय ने पेश किए गए आठ मामलों की काउंसिलिंग करते हुए उक्त प्रकरण के अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में समझौते की संभावना प्रतीत नहीं होने से पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया जबकि शेष प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत होने पर पक्षकारों को समझाइश देकर विचार विमर्श के लिए समय प्रदान किया।
