संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जेके सीमेंट कंपनी में भर्ती का झांसा देकर आरोपी हर युवक से 15 हजार रुपये ऐंठ लिया करते थे जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हर मोड़ के पास कल दोपहर को अमानगंज पुलिस ने अचानक कार्यवाही करते हुए ऑफिस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को उठाकर अमानगंज थाने लाई जहां जानकारी प्राप्त हुई की यह आरोपी जेके सीमेंट कंपनी देवरा के नाम पर नौकरी देने के बहाने क्षेत्र एवं आसपास के जिले के लोगों को अपना शिकार बनाकर पंद्रह ₹15000 पर व्यक्ति से वसूल रहे थे, वहीं कुछ परिजनों ने अमानगंज थाने में शिकायत कराई थी. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को ऑफिस से उठाया है, कार्यवाही देर रात जारी रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 35 बेरोजगार युवा इनके ठगी के जाल में फंस कर 15-15 हजार रकम इनको दे चुके थे ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि अरोरा सर “द्विवेदी सर ओर त्रिपाठी सर जिनमे से एक विजराहो गढ़ एक कटनी और एक ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं. ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि हमें सुपर विजन के पद पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए पैसे लिये गये थे. वहीं उक्त पकड़े गए आरोपियों के पास से दो फोर व्हीलर गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं जिनमें से एक गाड़ी का नम्वर MP21CA8849 है वहीं दूसरी गाड़ी का नम्बर MP21CA7316 है. हालांकि पूरा मामला पुलिस की जांच के बाद आरोपियों के नाम पता स्पष्ट हो सकेगा. वहीं युवा अपने आप को ठग आरोपियों द्वारा ठगा महसूर कर रहे हैं, उनका कहना यह भी है कि आज के दौर में अब हम सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए आवेदन शुल्क देने में भी 100 बार सोचेंगे और हमारे देश के बेरोजगार युवाओं से कहूंगा कि अगर घर में खेती पाती है तो वह करलो लेकिन नौकरी के बारे में सोचो ही मत क्योंकि देश में पढा लिखा युवा बेरोजगारी के दंश को झेलकर आने वाले भविष्य आशा की उम्मीद को लेकर अपना पैसा ऐसे ठगों को दे बैठता है और अपने आप में वो लाचार हो जाता है.
