माँ गायत्री मंदिर सरोवर में ओवर फ्लो होकर गंदा पानी आएगा तो नगर परिषद होगी जिम्मेदार, ड्रेनेज लाइन नालियों का कार्य प्रारंभ करवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौपा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

माँ गायत्री मंदिर सरोवर में ओवर फ्लो होकर गंदा पानी आएगा तो नगर परिषद होगी जिम्मेदार, ड्रेनेज लाइन नालियों का कार्य प्रारंभ करवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौपा | New India Times

जन समर्थन से लम्बे आंदोलन के बाद नगर व क्षेत्र की आस्था का केंद्र वेदों की देवी माँ गायत्री मंदिर सरोवर सौंदर्यीकरण व सफाई कार्य किया। पर्यटन विभाग से विकास कार्य जारी है और सफाई का कार्य लगातार 15 दिवस से भी अधिक समय से जन सहयोग से किया जा रहा है।
जन सहयोग से स्वच्छ सरोवर में आसपास की कालोनियों का गंदा पानी न आये इसके लिए भी बाउंड्रीवाल व मिट्टी डालकर सुरक्षित रखने का कार्य किया जा चुका है। सरोवर के पीछे व बस स्टैंड की तरफ नालियों के पानी हेतु ड्रेनेज लाइन नालियां नगर परिषद द्वारा पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से टेंडर होने के पश्चात भी अब तक कार्य नहीं किया गया है। इस विषय को लेकर लगातार प्रशासन को मौखिक निवेदन कर भविष्य में होने वाली समस्या से अवगत करवाया जा चुका है।
इस स्थिति में जन सहयोग से माँ गायत्री मंदिर सरोवर की सफाई की गई और नगर परिषद की लापरवाही से सरोवर में ओवर फ्लो होकर गंदा पानी आएगा उसके जिम्मेदार नगर परिषद के जिम्मेदार लोग होंगे साथ ही गायत्री कालोनी की ओर से आने वाली ड्रेनेज लाइन भी लीकेज होने से सरोवर में निरंतर गंदा पानी आ रहा है।
एसडीएम विवेक कुमार को ज्ञापन देकर समय रहते ही उपरोक्त कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन का वाचन जनादेश सरकार प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने किया।

एसडीएम को ज्ञापन देने के पश्चात सभी लोग नगर परिषद कार्यालय पहुँचे। सीएमओ के नही होने पर उनसे दूरभाष पर संपर्क करना चाहा किंतु नही हो पाया। वहां पर किसी अन्य जिम्मेदार के भी उपस्थित नही होने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर सीएमओ कार्यालय के दरवाजे पर ज्ञापन चस्पा किया। सनद रहे उक्त समस्या को लेकर लगातार सीएमओ केसी कर्मा को भी अवगत करवाते रहे है। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी रामनारायण मोदी, एड. राजप्रकाश पहाड़िया, “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार, पार्षद हरीश सेन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, रूपेश बड़जात्या, आनंदीलाल पाटीदार, भूपेंद्र खिरनीवाला, अशोक गुप्ता ट्रेडर्स, रामु गुप्ता, राजेश पाटीदार, देवेंद्र जैन, संजय गुप्ता, महेश गाड़रिया, सचिन मलका, अनिल साद, दीपक वैष्णव, नितिन पांडे, नरेंद्र भाई सुसारी, महादेव सेन आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.