सामुदायक भवन एवं ग्राम के अन्य निर्माण कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, मुस्लिम समाज के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन के लिए मिला भवन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायक भवन एवं ग्राम के अन्य निर्माण कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, मुस्लिम समाज के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन के लिए मिला भवन | New India Times

देवरी नगर के संजय नगर ग्राम पंचायत झुनकू में विधायक निधि से स्वीकृत हुए समुदायक भवन निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मुस्लिम समुदाय की मांग पर ग्राम पंचायत झुनकू संजय नगर में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन के लिए मदरसा उमर विंनखत्ताब ट्रस्ट कॉमेडी के नाम से क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत कर आर ई एस विभाग के द्वारा निर्माणा कराया गया जिसका कार्य पूर्ण उपरांत दिन शुक्रवार को लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ।

सामुदायक भवन एवं ग्राम के अन्य निर्माण कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, मुस्लिम समाज के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन के लिए मिला भवन | New India Times

इसी दौरान ग्राम पंचायत के द्वारा ग्राम में 1 लाख 50 हजार बिधायक निधि से नाली निर्माण अनवर कुरैशी के मकान से हरगोविंद के माकन तक, तथा मनरेगा व 15 वॉ वित्त की स्वीकृत राशि 9 लाख 90 हजार की लागत से चौहान बकील के मकान से कृपाल लोधी के मकान तक एवं साबिर के मकान से शिववू पीपला के मकान तक नाली निर्माण सहित करीब 21 लाख की राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्रीय विधायक सहित कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथिगण का मदरसा कमेटी अध्यक्ष सहीद हाफिज,एवं मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा सभी का फूल मालाओं से स्वागत, इस्तकबाल किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित मदरसा कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी, संजय नगर मस्जिद कमेटी एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव का गर्म जोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। एवं उनके द्वारा क्षेत्र के लिए एवं समाज हित में कीये गऐ विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।एवं विधायक हर्ष यादव के लिए सर्वधर्म को एक साथ लेकर चलने वाले गंगा जमुनी की तहजीब की मिसाल बताते हुए, उम्रदराज और तरक्की के लिए ईस्वर से प्रार्थना की गई। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से मुस्लिम समाज के द्वारा कब्रिस्तान के लिए जगह एवं समुदाय भवन की बाउंड्री सहित हैंडपंप एवं अन्य विकास कार्य कराने की मांग की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हर्ष यादव ने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मैं आभारी हूं और आज मैं आपके बीच यदि आपकी सेवा करने लायक मैं बना हूं तो यह सब आप सभी का स्नेह और प्यार और आपका सहयोग है जिसके लिए मैं तत्परता के साथ आप सभी के साथ हर अच्छे बुरे बक्त में खरा उतरने की कोशिश करता हूं, और तब तक आपका सहयोग और ईश्वर का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा मैं आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का विश्वास दिलाता हूं।विधाक यादव ने कहा कि मुस्लिम समाज की लम्बे समय से मांग की जा रही थी। जिसके चलते ग्राम झुनकू में 10 लाख का सामुदायिक भवन आज बनकर तैयार है। एवं ईदगाह पर पहुच मार्ग हेतु 5 लाख की राशि से पुल निर्माण,एवं 2 लाख रुपए की राशि स्वागत गेट के लिए विधायक निधि से स्वीकृत कि है। आगे आपके द्वारा जो संजय नगर में कब्रिस्तान के लिए जमीन की मांग है एवं रसेना मस्जिद में हेण्डपम्प एवं रेस्टहाउस पर कब्रिस्तान की मांग है उसे भी पूरा करने के लिए, शासन स्तर पर एवं मेरे द्वारा प्रयास किये जायेंगे। कार्यक्रम में हाफिज सईद, मौलाना अकिल साहब, मुबारिक कारी साहब, हाफिज तारिक साहब, हाजी गुलाब साहब, हाजी दत्ता भाईजान, हाजी रोशन खान, मोज्जिम अमीर खान, सामाजिक सभी बारिस्ट जन एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुधीर श्रीवास्तव, विजय गुरु, रज्जन बजाज, शैंकी राय, भरत रजक, सौरभ नामदेव, कलु शकवार, रोहित स्थापक, समीम अंसारी, आमिर खान, रानू खान, अनवर कुरेशी, समीर खान, मुफीक खान, अकबर खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.