धूलकोट को टप्पा से तहसील का दर्जा मिलने पर नेपानगर विधायक ने माना आभार, आदेश जल्द होंगे जारी, <br>मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के दौरान की थी घोषणा | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

धूलकोट को टप्पा से तहसील का दर्जा मिलने पर नेपानगर विधायक ने माना आभार, आदेश जल्द होंगे जारी, <br>मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के दौरान की थी घोषणा | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराजसिहं चौहान ने नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में घोषणा की थी कि धूलकोट को तहसील का दर्जा दिया जाएगा। इसकी सारी प्रक्रिया अब जाकर पूरी हो गई है। गुरूवार को प्रदेश के परिवहन तथा राजस्व मामलों के मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधायक से कहा कि धूलकोट को टप्पा से तहसील का दर्जा दे दिया गया है, जल्द इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि अब तक टप्पा कार्यालय होने से यहां ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां नायब तहसीलदार को तो पदस्थ किया गया था लेकिन वह सप्ताह में एक दो बार ही यहां आती थीं। ऐसे में काफी समय से धूलकोट को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री के नेपानगर आगमन पर इसकी मांग उठी थी।

नेपानगर या बुरहानपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर ने बताया कि धूलकोट को तहसील का दर्ज मिलने से इससे जुड़े आदिवासी ग्रामीणों को अब नेपानगर या बुरहानपुर तक आने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व में उन्हें आर्थिक खर्च भी उठाना पड़ता था, लेकिन अब तहसील का दर्जा मिलने से यहां तहसीलदार बैठेंगे और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। बताया जा रहा है कि एक दो दिन इसके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

घोषणा के तुरंत बाद बनाकर भेजा गया था प्रस्ताव

मुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ दिन बाद ही इसे लेकर नेपानगर तहसील से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अब यहां तहसीलदार, रीडर, डीडीओ, नाजिर, कैशियर सहित अन्य पदों की आवश्यकता होगी। फिलहाल यहां नायब तहसीलदार बैठती थीं। भविष्य में तहसीलदार बैठेंगे। विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा उपचुनाव में जो जो घोषणाएं की थी वह एक एक कर पूरी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.