हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दिये जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन असली हैं या नक़ली??? | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दिये जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन असली हैं या नक़ली??? | New India Times

गुजरात में पकड़े गऐ नक़ली रेमडेसिविर इंजेक्शन फैक्ट्री का तार मध्य प्रदेश के जबलपुर से जुड़े होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक़ली रेमडेसिविर इंजेक्शन का खेप जबलपुर में खपाया गया है जिस की छान बीन पुलिस लगातार अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम नक़ली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में जबलपुर से सपन जैन नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जिस के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो कर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुऐ भगवती फर्म सेल्स एवं सत्यम मेडिकोज को सील कर दिया।
फिल्हाल पुलिस दोनों ही दुकानों में नक़ली रेमडेसिविर संबंधीसभी तथ्यों की जांच कर रही है कि कितने इंजेक्शन असली बता कर बेचे गऐ और किन किन हॉस्पिटलों में इस की सप्लाई की गई। मरीज़ों की जान से खिलवाड़ का यह अब तक का सब से बड़ा मामला सामने आया है।
इसने रेमडेसिविर की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अस्पताल में भर्ती मरीज को दिए जा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन असली है या नहीं ?अब इसकी आशंका हर किसी में है। बहरहाल पुलिस जल्द इस मामले पर गुजरात पुलिस की मदद से और अधिक नए खुलासे करने की बात कही है। जबलपुर पुलिस गुजरात पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए सपन जैन से भी वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article