जिले के प्रभारी सचिव से कोविड सेंटर में भर्ती मरीज ने कहा यहां पर घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिले के प्रभारी सचिव से कोविड सेंटर में भर्ती मरीज ने कहा यहां पर घर से ज्यादा अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं | New India Times

कोरोना संक्रमण एवं उसको रोकने के लिए किए गए प्रयास का जायजा लेने जिले के प्रभारी सचिव लोकेश कुमार जाटव आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड सेंटर गोपालपुरा (हवाई पट्टी) झाबुआ का अवलोकन किया गया।

यहां पर मनोरंजन की पर्याप्त व्यवस्था, बेड की उत्तम व्यवस्था, ऑक्सीजन, यहां का वातावरण, डॉक्टर एवं स्टाफ की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था देखी तथा यहां पर भर्ती कोविड पेशेंट से भी चर्चा की.

कोविड-19 प्रभारी सचिव के जवाब में यहां के मरीज ने कहा कि यहां की व्यवस्था हमारे घर से भी ज्यादा अच्छी है जिसपर प्रभारी सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों को सराहा।
प्रभारी सचिव जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर कोविड-19 के वार्ड और आईसीयू वार्ड का अवलोकन किया।
आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता, दवाइयों, स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देश दिए कि यहां पर जो पद रिक्त हैं उन्हें तत्काल भरे जाएं, यदि पिछले 3 माह पूर्व कोई रिटायर्ड हुआ है और वह कार्य करना चाहता है तो उसे संविदा पर रख लिया जावे।

प्रभारी सचिव द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में कोविड नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि जिले में पर्याप्त दवाइयां, ऑक्सीजन की उपलब्धता, अस्पताल और कोविड-19 में पर्याप्त बेड की व्यवस्था, मेडिकल किट, वैक्सीनेशन, ग्रामों में आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविर, जिले की संवेदनशील पहल कलेक्टर केयर एवं चलित ऑक्सीजन वैन के बारे में प्रभारी सचिव को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा प्रभारी सचिव को अवगत कराया कि कोविड-19 लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से बाहर घूमने एवं शादी विवाह नहीं करने, डीजे का उपयोग नहीं करने हेतु निरंतर समझाइश दी जा रही है, उन्हें समझाया जा रहा है कि यह लॉक डाउन आपके और आपके परिवार के हित में है और यदि इसके पश्चात भी उल्लंघन करते हैं तो कानूनी कार्रवाई करने हेतु हमें बाध्य होना पड़ता है. जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा किल कोरोना के लिए आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे हैं उसका विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया. इस दौरान अपर कलेक्टर जे एस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद शिशिर गेमावत, सहायक कलेक्टर आकाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विशा वाधवानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी एस ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. बी एस बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गणावा, सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, डॉ. पाटीदार डॉ. श्याम पांचाल, समस्त बीएमओ, प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article