मशहूर उधोगपति एवं भामाशाह रफीक क़ुरैशी ने भादरा के सरकारी अस्पताल के कोराना वार्ड को लिया गोद | New India Times

अशफाक कायमखानी, भादरा/हनुमानगढ़ (राजस्थान), NIT:

मशहूर उधोगपति एवं भामाशाह रफीक क़ुरैशी ने भादरा के सरकारी अस्पताल के कोराना वार्ड को लिया गोद | New India Times

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा कस्बे की नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन मरहूम हाजी दाऊद खाँ क़ुरैशी के पुत्र मशहूर उद्योगपति एव भामाशाह HMD फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रफीक क़ुरैशी ने आज भादरा के उपखण्ड अधिकारी जयसिंह खीचड़ व तहसीलदार जय कौशिक एवं अस्पताल प्रशासन से मिलकर सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड को गोद लेकर विकसित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
भामाशाह रफीक क़ुरैशी ने कोरोना जैसी महामारी को देखते हुऐ सरकारी अस्पताल के कोराना वार्ड को गोद लेकर उसे विकसित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और उसमें अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था, ICU बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन की व्यवस्था और मरीजो के लिए खाने पीने की सम्पूर्ण व्यवस्था करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है इसके अलावा उन्होंने अपने 2000 स्क्वायर फुट में बने भवन में 15 कमरे ओर एक बड़े हॉल को भी कोरोना सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जयसिंह खीचड़ तहसीलदार जय कौशिक ओर अस्पताल प्रशासन ने भामाशाह रफीक क़ुरैशी के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया.
कुल मिलाकर यह है कि जब महामारी तांडव करके लोगों को मौत के आगोश में लेते हुये चारों तरफ भय का माहौल बनाती है तो उसी भय के माहौल में कुछ लोग फरिश्ते बनकर उभर कर आते हैं जो लोगों की मदद की हर तरह से मदद करके डर के माहौल से लोगों को निकालने की भरसक प्रयत्न करते हैं। जिनकी कोशिश में पाक परवरदिगार की रजा भी शामिल होती है। ऐसे राजस्थान में लोगों के लिये भादरा में रफीक कुरेशी फरिश्ता बनकर उभरे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article