भोपाल में महंगाई के खिलाफ कल महिलाओं द्वारा सड़क पर खाना बनाकर किया जाएगा अनोखा विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में महंगाई के खिलाफ कल महिलाओं द्वारा सड़क पर खाना बनाकर किया जाएगा अनोखा विरोध प्रदर्शन | New India Times
फाइल फोटो

म.प्र. कांग्रेस की प्रदेश सचिव राशिदा मुस्तफा एवं युवा कांग्रेस नेता हुमैद शकील के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ करौंद क्षेत्र के हरी मज़ार पर कल महिलाओं द्वारा सड़क पर खाना बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हरी मजार के समीप सड़क पर चूल्हा जलाकर लोगों का खाना बनाएगी और मंहगाई को लेकर सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन करेंगी । इस दौरान वहां बनाया गया खाना कार्यक्रम में आए अतिथियों के द्वारा लोगों को खिलाया जाएगा।
राशिदा मुस्तफा NIT सवांद दाता से बात करते हुऐ कहा कि कार्यक्रम सवेरे 11 बजे शुरू होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा।हुमैंद शकील ने सभी क्षेत्रीय नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल हो कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit