10 फरवरी से शुरू हो सकता है ग्वालियर व्यापार मेला, मास्क लगाना होगा अनिवार्य | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

10 फरवरी से शुरू हो सकता है ग्वालियर व्यापार मेला, मास्क लगाना होगा अनिवार्य | New India Times

ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 फरवरी को कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का यदि जल्द आगमन होता है तो 10 से पहले भी मेला शुरू किया जा सकता है। यह निर्णय ग्वालियर व्यापार मेला को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही मेले में नए वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसद छूट का प्रस्ताव आरटीओ ने राज्य शासन को भेजा है।
मेले में कोरोना से बचाव के लिए सभी सैलानियों एवं दुकानदारों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। मेले के सभी गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम द्वारा भी मेले में लगातार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। कोरोना नियमों का पालन हो इसके लिए 500 वालेंटियर्स लगाने की बात कलेक्टर ने कही। इसके लिए स्व सहायता समूहों का इस्तेमाल करने पर विचार किया गया है।

वाहन खरीदी पर मिलेगी छूट

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बीते दिनों मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्होंने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के पत्र का हवाला देते हुए चर्चा में बीते दो साल की तरह इस साल भी मेले में 50% आरटीओ छूट देने की बात रखी गई। सीएम ने भी इसे लेकर सहमति जाहिर कर दी है। मेला प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग ने भी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वाहन डीलरों ने भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में ट्रेड लायसेंस लेने के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।

मेला आयोजन के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की शर्त के साथ प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन स्तर से मेले के आयोजन के संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा: कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, ग्वालियर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article