किसानों की मौत दुखद,आंदोलन में असामाजिक तत्वों के प्रवेश से भड़की हिंसा: नंदकुमार सिंह चौहान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​किसानों की मौत दुखद,आंदोलन में असामाजिक तत्वों के प्रवेश से भड़की हिंसा: नंदकुमार सिंह चौहान | New India Timesभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने मंदसौर में हुई हिंसा के दौरान किसानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भी जान गयी है यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि इस आंदोलन में असामाजिक तत्व सक्रिय नहीं होते और कांग्रेस के लोगों का इस प्रक्रिया की हिसंक गतिविधियों को समर्थन नहीं होता तो हालात बिगड़ते नहीं। बल्कि बातचीत का कोई न कोई रास्ता जरूर निकलता, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संवेदनशील तरीके से विचार करते हुए किसानों के हित में कई निर्णय ले लिए थे और वे अन्य मुद्दों पर भी खुले मन से चर्चा के लिए भी तैयार थे। किसान संगठनों ने भी उनकी पहल को सार्थक माना था, लेकिन जो लोग मध्यप्रदेश में अमन चैन नहीं चाहते उन्हें किसानों के हितों से ज्यादा फायदा अपने स्वार्थ में नजर आया तथा मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बावजूद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं करायी। पुलिस बल पर पथराव कराया। थानों में आग लगायी गयी जिससे इतने भीषण हालात बने।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए है। इससे निश्चित ही यह साफ हो जायेगा कि किसानों की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई या कुछ शरारती तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए गोलियां चलायी है। श्री चौहान ने मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार इस दुखद घड़ी में उनके साथ खडी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article