ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ ने पूनम अंकुर छाबड़ा के अनशन को दिया समर्थन, 2 घंटे दुकानें बंद रख देंगे साथ, जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन बंद | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ ने पूनम अंकुर छाबड़ा के अनशन को दिया समर्थन, 2 घंटे दुकानें बंद रख देंगे साथ, जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन बंद | New India Timesप्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी की मांग और सशक्त लोकायुक्त की मांग के साथ 9 जून 2017 छाबडा जयंती से अनशन की घोषना कर चुकी जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा के समर्थन में कई समाजिक संगठन अब तक अपना समर्थन जता चुके है और अनशन में शरीक होने को तैयार है ।

 ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ ने भी खुलकर पूनम अंकुर छाबडा के शराब बंदी आन्दोलन का समर्थन करते हुए घोषणा की है कि अगर सरकार 9 जून से पहले पूनम अंकुर छाबडा की जन हितार्थ मांगों को नहीं मानती है तो महासंघ 9 जुन को 2 घंटे सांकेतिक रूप से दुकानें बंद रखकर अनशन में शामिल होगा और जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन बंद भी किया जायेगा। ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार टांक ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है की यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि प्रदेश में महिला मुख्या होने के बावजूद भी प्रदेश के हित के लिए एक महिला और वो भी गर्भवती अवस्था में अनशन पर बैठने जा रही है  यह प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के सभी साथी पूरी तरह पूनम अंकुर छाबडा जी के अनशन का समर्थन करते हैं और हम सब अनशन में शरीक होंगे, अगर सरकार जल्द नहीं मानी तो व्यापारी भी अनशन करेंगे ,और ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष किशोर टांक के साथ शकर लाल, भारत शर्मा, विकी,सुरेश केदवत,पवन जैन ने समर्थन पत्र जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन को सोपा।
   पूनम अंकुर छाबड़ा ने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ का आभार जताते हुए कहा की राज्य सरकार मेरे अनशन और आन्दोलन से घबराकर स्व.छाबड़ा साहब की जयंती पर किए जाने वाले अनशन के लिए अनशन स्थल की पर्मिशन ना देकर मेरे ऊपर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है मगर पूनम अंकुर छाबड़ा दबने या झुकने वालों में से नहीं है आप सब के और संगठन के सहयोग से अनशन करूँगी और जेल जाने को भी तैयार हूँ जेल में भी अनशन करूँगी, मगर अनशन के संकल्प पर अडिग हूँ।

By nit