आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों को आपदा से बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्वालियर के बाल भवन के सभागार में हुआ संपन्न | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों को आपदा से बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्वालियर के बाल भवन के सभागार में हुआ संपन्न | New India Times

आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों को आपदा से बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्वालियर के बाल भवन के सभागार में संपन्न हुआ। SDRF की टीम द्वारा सिविल डिफेंस वालंटियरों को क्षमता एवं कौशल वृद्धि का प्रशिक्षण दिया गया।

आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों को आपदा से बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्वालियर के बाल भवन के सभागार में हुआ संपन्न | New India Times

इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के अलावा पुलिस अधीक्षक अमित सांगी तथा एडीएम किशोर कन्याल शामिल हुए। प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सेमा ने सिविल डिफेंस संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित सांघी तथा एडीएम किशोर कन्याल द्वारा सभी वालंटियरों से निःस्वार्थ सेवा भावना कार्य करने और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया ताकि वे आपदा के समय लोगों की जान बचाकर प्रशासन की मदद कर सकें। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के 100 के करीब सिविल डिफेंस वालंटियर शामिल हुए। डिविजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्रीमती संगीता शाक्य द्वारा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए होमगार्ड व एसडीआरएफ के विशेष अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की क्या भूमिका होगी तथा विभिन्न प्रकार की आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, औद्योगिक व अग्नि दुर्घटना में सिविल डिफेंस वालंटियर का क्या कर्तव्य होंगे।

आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अखेतो सेमा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वॉलेंटियरों को आपदा से बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्वालियर के बाल भवन के सभागार में हुआ संपन्न | New India Times

एसडीआरएफ की टीम द्वारा इंप्रोवाइज मेथड से बाढ़ में प्रयोग होने वाले उपकरणों को बनाया गया तथा सिविल डिफेंस वालंटियर से भी अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में त्रिपाठी जी जिनके माध्यम से अधिकांश कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। प्लाटून कंमाडर पूजा परिहार, सभी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने उपस्थित ग्रहण की। एसडीआरएफ के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर सभी उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में जिला सेनानी आरडी सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.