जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे का किया शुभारंभ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे का किया शुभारंभ | New India Times

शासन द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि बढ़ते हुए शीत ऋतु के दृष्टिगत निराश्रित असहायों एवं गरीबों के लिए अच्छे रैन बसेरे की व्यवस्था की जाय जिसमें गद्दा, कम्बल, शौचालय आदि का कोविड-19 संक्रमण के सुरक्षात्मक प्रोटोकाल कोे ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जाये। इसके साथ ही निराश्रित, असहायों एवं गरीब परिवारों को कम्बल का भी वितरण तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाये। इसी कड़ी में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में स्थापित किये गये रैन बसेरे का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में रैन बसेरे का किया शुभारंभ | New India Times

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने रोडवेज में स्थापित किये गये रैन बसेरे का भी निरीक्षण कर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रैन बसेरे में मौजूद लोगों से रैन बसेरा की व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाय ताकि रैन बसेरे में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही कोविड-19 महामारी के संक्रमण के सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का भी पालन कराया जाय। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, अधि. अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. हीरा लाल, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान अहमद व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.