दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर रेंज में बाघों के संघर्ष में शावक बाघ की हुई मौत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर रेंज में बाघों के संघर्ष में शावक बाघ की हुई मौत | New India Times

दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर रेंज के अंतर्गत बाघ और बाघिन के आपसी संघर्ष में एक शावक बाघ की मौत हो गई। जैसे ही सूचना आला अधिकारियों को मिली तमाम अधिकारी मौके पर जा पहुंचे, इसी बीच पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी किशनपुर तथा डॉ दयाशंकर पशु चिकित्सक के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे मृतक शावक के पास बाघिन को देखते ही दूर हो गए। बाघिन शावक के करीब में बैठी रही कुछ देर बाद डॉक्टर दयाशंकर पशु चिकित्सक ने निरीक्षण किया। इस दौरान मृत शावक बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। बाघिन ने शावक बाघ को ले जाने से छीनने का प्रयास कर रही थी वहीं बाघिन भी मृत शावक के पास डेरा जमाए बैठी हुई थी।

दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर में बाघों के आपसी संघर्ष में एक शावक बाघ की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है जहां बाघिन अपने शावक को लेकर इधर उधर घूमती रही। वन विभाग के लोग लगातार नजरें बनाए हुए हैं और निगरानी हेतु विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर निगरानी किया जा रहा है। वही जिस क्षेत्र में बाघिन के शावक की मृत्यु हुई है उस क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.