डॉ. आसिफ शेख ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार को पानी के लिए दिया पत्र, उप मुख्यमंत्री ने मीरा-भाईंदर को 25 एमएलडी पानी वापस देने का दिया आश्वासन, एमआईडीसी ने बंद किया हुआ है 25 एमएलडी पानी | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

डॉ. आसिफ शेख ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार को पानी के लिए दिया पत्र, उप मुख्यमंत्री ने मीरा-भाईंदर को 25 एमएलडी पानी वापस देने का दिया आश्वासन, एमआईडीसी ने बंद किया हुआ है 25 एमएलडी पानी | New India Times

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व मिरा भाईंदर मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ आसिफ शेख ने मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार से मुलाकत करके उन्हें लिखित रूप में पत्र देकर एमआयडीसी द्वारा बंद किया हुआ 25 एमएलडी पानी फिर से शुरू करके लोगों को राहत देने की माँग की है। उपमुख्यमंत्री पवार को दिये पत्र में डॉ आसिफ शेख ने कहा कि मिरा भाईंदर को एमआईडीसी द्वारा 125 एमएलडी और स्टेम प्राधिकरण से 86 एमएलडी मिलाकर टोटल 211 एमएलडी पानी प्रतिदिन मंजुर है।जहॉं स्टेम प्राधिकरण से 86 एमएलडी पानी बराबर मिलता वहीं एमआईडीसी से 95 एमएलडी पानी मिलता है। सरकार के आदेशानुसार 125 एमएलडी पानी एमआईडीसी को देना जरूरी है लेकिन पिछले चार महिनों से एमआईडीसी ने मीरा-भाईंदर का 25 एमएलडी पानी यह कहकर बंद कर दिया है कि वह 25 एमएलडी पानी टेम्पररी अस्थायी रूप से दिया जाता था उसे परमनेन्ट स्थायी रूप से देने का कोई आदेश नहीं था। डॉ आसिफ शेख ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि एमआईडीसी की वजह हमारे मीरा-भाईंदर के नागरिकों को दोन तीन दिन के अंतराल से आधा अधुरा पानी मिल रहा है जिससे लोगों को पानी के टैंकर पर निर्भर रहना पड़ रहा है और टैंकर वालों को हजारों रूपये देकर पानी मँगवाना पड़ रहा है। डॉ आसिफ शेख ने उपमुख्यमंत्री से कहा है कि पानी की भारी क़िल्लत को लेकर लोगों में प्रशासन के ख़िलाफ़ काफी नाराजगी दिखाई दे रही है और किसी भी समय पानी के लिए उग्र आंदोलन होने की संभावना है। डॉ आसिफ शेख ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे पानी आपूर्ति, जलसंधारण व एमआईडीसी के मंत्रियों को सुचित करके जल्द से जल्द मिरा भाईंदर का बंद किया हुआ 25 एमएलडी पानी फिर से दिया जायेगा और साथ ही साथ सुर्या डैम से मीरा-भाईंदर को अतिरिक्त 218 एमएलडी पानी के कामकाज के बारे में भी पूरी जानकारी लेकर इस काम में आ रही दिक़्क़तों व परेशानी को भी दूर करने भरोसा भी दिलाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article