प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के सपनों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, धार्मिक स्थल के पास गंदगी का साम्राज्य, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

रहीम शेरानी/ हरीश गोलु मोरवाल, बड़नगर/उज्जैन (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के सपनों की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां, धार्मिक स्थल के पास गंदगी का साम्राज्य, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान | New India Times

बड़नगर के प्रसिद्ध प्राचीन मंगलनाथ मंदिर के पास गंदगी ही गंदगी है। यहाँ आये दिन इस तरह की गंदगी रोड पर बिखरी हुई रहने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही रोड पर जानवरों का जमावड़ा भी लगा रहता है। मवेशियों के आपस में लड़ने से दुर्घटना होने का भी डर हमेशा बना रहता है।
कचरे के ढेर के पास ही नूरिया खाल नाला है जो गंदगी से लबालब भरा हुआ है। इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों को बदबूदार कचरे की दुर्गंध से दो चार होना पड़ रहा है।
बताते हैं कि कई महीनों से यह कचरा ऐसे ही बिखरा पड़ा हुआ है जिससे महामारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
धार्मिक स्थल मंगलनाथ मंदिर के पास इस प्रकार का कचरा पाया जाना अशोभनीय है साथ ही कचरे की दुर्गंध बदबू से आसपास के रहवासी भी बहुत परेशान ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article