अदलाबाद व सुंदरवल सहित कई बूथों में मनायी गयी पण्डित दीन दयाल जी की जयंती | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अदलाबाद व सुंदरवल सहित कई बूथों में मनायी गयी पण्डित दीन दयाल जी की जयंती | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर झंडी राज के गांव अदलाबाद उच्च प्राथमिक विघालय में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती के उपलक्ष्य में आये मुख्य अतिथि जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के सह संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पण्डित दीन दयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पण्डितजी ने जो एकात्म मानववाद का दर्शन दिया है आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा उसी से प्रेरित है तथा जो अनतोदय का सिद्धांत दर्शाया था उसी सोंच को आगे बढाते हुए सबका साथ सबका विकास की नीति पर आज मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन निघासन के मंडल महामंत्री बनवारी लाल यादव ने किया व भाजपा के सेक्टर संयोजक सरोज तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया । इस दौरान प्रधान छोटे लाल यादव, रवी श्रीवास्तव , बृजमोहन राजपूत उर्फ खुशीराम, अभिषेक तिवारी सौरभ शुक्ला, सुरेश राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

अदलाबाद व सुंदरवल सहित कई बूथों में मनायी गयी पण्डित दीन दयाल जी की जयंती | New India Times

इसके उपरांत श्री सिंह ने श्रीनगर विधानसभा के बसैगापुर, मौजूमाबाद व सुंदरवल आदि स्थानों पर कार्यक्रम किया जहाँ  श्रीनगर विधानसभा की मा. विधायिका मंजू त्यागी जी भी सम्मिलित हुईं व उनके साथ दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई। कार्यक्रम में जिला मंत्री रामआसरे कनौजिया, मंडल अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, मंडल महामंत्री नीरज गुप्ता, धीरज कश्यप, निरंजन सिंह , जिला कार्यालय प्रभारी राजकुमार सिंह, रमेश श्रीवास्तव सहित सभी मंडल उपाध्यक्ष, मंत्री व सेकटर संयोजक तथा बूथ के कार्यकता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.