अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल के सख्त रवैये को देखते हुए कांग्रेस ने कहा "धन्यवाद" | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल के सख्त रवैये को देखते हुए कांग्रेस ने कहा "धन्यवाद" | New India Timesम.प्र. शासन के पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल के द्वारा मीडियाकर्मियों एवं उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित नर्मदा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर दौरा करना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट रूप से यह कहना कि प्रशासन एवं ठेकेदार की मिलीभगत से नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन हो रहा है, म.प्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह (राहुल भैया) एवं कांग्रेसजनों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी में जनचौपाल लगाकर शिवराजसिंह शासन पर नर्मदा में लगातार अवैध उत्खनन होने संबंधी आरोपों की पुष्ट करता है। ​अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल के सख्त रवैये को देखते हुए कांग्रेस ने कहा "धन्यवाद" | New India Timesआज जारी प्रेस विज्ञप्ति में नपा हरदा के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त टाले एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने यह बताया कि मुख्यमंत्री एक ओर तो नर्मदा सेवा यात्रा के नाम पर शासकीय धन पर प्रचार यात्रा निकाल रहे हैं एवं स्वयं को माँ नर्मदा का मानस पुत्र बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही शासन में पूर्व केबिनेट मंत्री रहे कमल पटेल के इस आरोप से कि नर्मदा में लगातार अवैध उत्खनन हो रहा है, कांग्रेस पार्टी के नर्मदा में अवैध उत्खनन संबंधी आरोपों की पूर्ण रूप से पुष्टि होती है।  जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री कमल पटेल को धन्यवाद देते हुए यह भी कहा है कि उनके (कमल पटेल के) इस साहसिक कदम से शिवराज सिंह चौहान का असली चेहरा जनता के सामने आया है एवं कांग्रेस द्वारा शिवराज प्रशासन के संरक्षण में नर्मदा का सीना छलनी करने संबंधी आरोपों की पुष्टि होती है एवं यह तथ्य भी स्थापित हो जाता है कि सम्पूर्ण नर्मदा क्षेत्र में अवैध उत्खनन शिवराज प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article