अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के शिव नारायणपुर बाजार में नेशनल हाइवे रोड की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से नेशनल हाइवे तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़क में जल जमाव के कारण जहां लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ आधे हिस्से में बाजार में धूल उड़ने से लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। हालांकि नेशनल हाइवे के अधिकारी इससे बेखबर हैं।
स्थानीय बीजेपी नेता दिलीप मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन और DM पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यहां पर ध्यान देते हुए इस पर त्वरित कारवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, यहां के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि जहां एक तरफ लोग जलजमाव से परेशान है वहीं दूसरी ओर उड़ती हुई धूल लोग और ज्यादा परेशान कर रही है। उन्होंने इस समस्या को अविलंब समाप्त करने की मांग स्थानीय प्रशासन के संबंधित अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री से की है।
