जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
नर्मदा नदी में अवैध खनन के खिलाफ कमल पटेल का सख्त रवैया अख्तियार किया है। अवैध उत्खनन को रोकने से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। नर्मदा के कई गांवों में भ्रमण के दौरान देखा गया कि नर्मदा नदी में छीपानेर ,गोयत भमोरी,माल पोन,गोला मेदा ,सीगोंन में मा नर्मदा के बहते पानी मे अवैध तरीके से रेत का उत्खनन कॉफी लंबे समय से किया जा रहा है एवं छीपानेर में नर्मदा के बहते पानी से चार पांच पोकलेन मशीनों से अवैधानिक तरीके से रेत निकाली जा रही है।
नर्मदा का स्वाभिक धारा को रोक कर एवं नर्मदा नदी में रास्ता बनाकर सैकड़ो डंफरो के द्वारा अवेध उत्खनन किया जा रहा है अवैध उत्खनन कर जमकर स्टाक भी किया जा रहा है बहते पानी से रेत निकालने पर मछली व जीव जंतु मर रहे हैं सांथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं विगत दिनों ही मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा में संकल्प पारित कर मां नर्मदा को जीवित इकाई माना गया है ,कोई भी व्यक्ति मां नर्मदा पर अवैध रेत खनन व प्रदूषण फैलाने का कार्य करता है तो उसे गंभीर अपराध कार्य की श्रेणी में आता है शिवा कारपोरेशन एवं अन्य के द्वारा छीपानेर में अवैध उत्खनन का कार्य पूरे जोर शोर के सांथ किया जा रहा है । जिसमे खनिज विभाग की भी बड़ी मिली भगत से इस प्रकार के गोरख धंधे को बढ़ाया जा रहा है इस प्रकार के अवैध उत्खनन से सामान्य नागरिक का जीवन भी दुर्लभ हो गया है जिले की रोड़ खराब हो रही है दुर्घटनाये भी लगातार बढ़ रही है कई लोगो की ओवरलोड डंफरो की टक्कर से जान भी जा चुकी है।
सभी मशीनों कल जप्त कर समाप्त कर कार्यवाही करें एन जी टी ओर पर्यावरण से करेंगे शिकायत सीहोर जिले ओर हरदा जिले के इस सबंध में लापरवाही करने वाले अधिकारियो पर गिरेगी गाज वंही यातायात द्वारा सिद्दिकी पुलिस द्वारा पुलिस ने मौके पर पहुँचने पर झाड़ियो में छुपी मिली 6 पोकलेन मशीनों को पुलिस द्वारा जप्त किया गया ओर 2 ट्रक 1 ट्राला को किया जप्त वंही मामले में एसपी से चर्चा भी की गई इस सबन्ध में कलेक्ट श्रीकांत बनोठ को ज्ञापन सौपा ज्ञापन देते समय पूर्वमंत्री कमल पटेल ,मनीष, निशोद , संदीप पटेल ,देवीसिंह शांखला ,उदय सिंह चौहान,जीवन गोल्या, शिदार्थ पचोरे, दीपक शर्मा ,विनोद गुर्जर, राधेश्याम डूडी ,अमन बेड़ा ओर भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ।
