उद्देश्य युवा सामाजिक, जनकल्याण समिति एवं ग्लैड भारत फॉउंडेशन द्वारा युवाओं को आजीवन नशा न करने की दिलवाई गई शपथ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उद्देश्य युवा सामाजिक, जनकल्याण समिति एवं ग्लैड भारत फॉउंडेशन द्वारा युवाओं को आजीवन नशा न करने की दिलवाई गई शपथ | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर उद्देश्य युवा सामाजिक जन कल्याण संस्था एवं गैलेड भारत फाउंडेशन के सामूहिक तत्वाधान में सैकड़ों युवाओं ने बारिश की परवाह किये बगैर भीगते हुए जीवन में कभी किसी भी प्रकार का नशा ना करने की शपथ लेते हुए प्रण लिया कि हम नशीले पदार्थ जैसे कि शराब, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, गुटखा या अन्य मादक पदार्थो या द्रव्यों इत्यादि का सेवन कभी ना करेंगे ना ही हम हमारे किसी भी मित्र, परिजन और संपर्क के लोगों को करने देंगे| हम हमेशा नशीले पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में समाज के सभी वर्गों को जागरूक करेंगे,
हम अपने जीवन भर किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे, हमारा जीवन देश, परिवार और समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर भोपाल समन्वयक रविन्द्र परमार, भव्य सक्सेना, हर्षवर्धन श्रृंगी, सिद्धार्थ शर्मा, अजय मिश्रा, सुशील सिंह आदि प्रमुखता से उपस्तिथ रहे।

By nit

One thought on “उद्देश्य युवा सामाजिक, जनकल्याण समिति एवं ग्लैड भारत फॉउंडेशन द्वारा युवाओं को आजीवन नशा न करने की दिलवाई गई शपथ”
  1. नशा मुक्ति दिवस पर यात्राएं निकाली जाती है किंतु नशे की दुकानों को बंद नहीं किया जा सकता बंद करने के लिए कोई कदम उठाएं तो आप सच्चे हिंदुस्तानी हैं वरना आप भी नेता नगरी के चापलूस कहलायेंगे जय हिंद जय भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article