भोपाल कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए घर पर ही ईद की नमाज़ अदा करने के लिए की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए घर पर ही ईद की नमाज़ अदा करने के लिए की अपील | New India Times

भोपाल जिलाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े ने भोपाल के सभी निवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं इसके साथ ही सभी मुस्लिम भाईयों को रमजान के पवित्र महीने में संयम, शांति के साथ अल्लाह की इबादत करने पर शुक्रिया भी अदा किया है।

श्री पिथोड़े ने कहा कि भोपाल में लॉक डाउन जारी है इसमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है, सभी मुस्लिम भाईयों ने रमजान के महीने में जिस प्रकार घर में रहकर इबादत की है, ईद की नमाज भी घर में रहकर अदा करें व परिवार के सदस्यों से भी दूरी बनाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दें। जहां तक संभव हो फोन, सोशल साइट के माध्यम से ईद की मुबारकबाद और बधाइयां प्रेषित करें।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं, गले ना मिलें, अल्लाह की इबादत करते हुए भोपाल में कोरोना संक्रमण को खत्म करने की दुआ मांगें। भोपाल में सभी ने बेहतर तरीके से लॉक डाउन का पालन किया है और संक्रमण को रोकने में बहुत हद तक मदद की है।

भोपाल में संक्रमण कुछ इलाकों तक ही सीमित कर दिया गया है यह हम सब के लिए बड़ी उपलब्धि है। ईद के इस पावन पर्व पर सभी मुस्लिम भाई अल्लाह की इबादत कर दुआ मांगें और सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए सबको शुभकामनाएं और बधाइयां दें।
रमजान के पवित्र महीने में जो संयम हम सब ने दिखाया है संयम का फल हमें सबको जल्दी मिलेगा, भोपाल से कोरोना संक्रमण हमेशा के लिए खत्म होगा।

शहर काजी और अन्य मुस्लिम धर्म गुरु ने सभी मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि अल्लाह की इबादात घर में रहकर ही करें और ईद की नमाज़ घर में ही पढ़ें। परिवार की सुरक्षा के लिये मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं और कोशिश करें कि कोई भी बाहर का व्यक्ति घर में ना आने पाए और आप भी किसी के घर ना जाएं यह थोड़ी छोटी सी सावधानी कोरोना को भोपाल से हमेशा के लिए खत्म कर सकती है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी को एहतियात बरतते हुए इस पावन त्यौहार को मनाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.