ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मनाया मदर्स डे | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मनाया मदर्स डे | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के द्वारा लॉक डाउन के समय मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान बच्चियों ने अपनी मम्मीओं के लिए अलग-अलग तरह के उपहार बनाए जिसको पाकर मम्मीओं ने हर्ष व्यक्त करने के साथ आशिर्वाद दिया। पहला उपहार कुमारी ओजस्विनी शर्मा के द्वारा अपनी मम्मी श्रीमती श्वेता शर्मा वार्ड नंबर 66 नगर पार्षद मथुरा व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश का स्केच बनाकर भेंट किया जिसे पाकर श्रीमती श्वेता शर्मा ने अपनी बेटी को आशिर्वाद देने के साथ उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मनाया मदर्स डे | New India Times

मदर्स डे पर कुमारी एकता शर्मा के द्वारा अपनी मम्मी श्रीमती रेखा शर्मा मथुरा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के लिए केक बनाकर उन्हीं से केक कटवा कर उन्हें खिलाने के दौरान एक गाना सुनाया इस दौरान उन्होंने बेटी को आशिर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। नन्ही अद्विता सिंह उर्फ मिस्टी ने अपनी मदर के लिए एक मुकुट बनाया जिसको उसने अपनी मम्मी की मम्मी यानी नानी को भेट किया जिसे पाकर नानी का खुशी का कोई ठिकाना न रहा, उन्होंने उस नन्ही बच्ची को आशिर्वाद देने के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि बच्ची जीवन में आगे बढ़ कर कुछ देश के लिए काम करे। इस अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा सभी बच्चों को अपना आशिर्वाद देते हुए सभी मां को मदर्स डे की बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.