शेख नसीम, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

मध्य प्रदेश में मचे करीब एक हफ्ते से सियासी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
वह कांग्रेस की नैया को भंवर में फंसाकर खुद साहिल पर पहुंचने की कवायद में जुटे हैं। कांग्रेस पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज़ होकर मंगलवार को सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था, सिंधिया के साथ ही मध्यप्रदेश के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया हैं जिनमें कमलनाथ सरकार में मंत्री बनाए गए 6 विधायक भी शामिल हैं।
अपने इस्तीफे में सिंधिया ने लिखा था की मैं कांग्रेस में रहकर अपने राज्य और देश की सेवा नहीं कर पा रहा हूँ और ये समय मेरे आगे बढ़ने का है। सिंधिया के इस फैसले पर कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेताओं ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं ने सिंधिया का खुलकर स्वागत किया है।
