चीतल हिरण के मांस के साथ दो पुरूष एवं एक महिला गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

चीतल हिरण के मांस के साथ दो पुरूष एवं एक महिला गिरफ्तार | New India Times

नौरादेही अभ्यारण की बीट के नंदों पिपरिया में कच्चा एवं पके हुए मांस के साथ वन विभाग ने सुबह करीब सुबह 6 बजे तीन आरोपियों को धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीट नंदी पिपरिया अंतर्गत खेत में बने टपरे में नंदलाल उर्फ मुन्डे पिता देवी सिंह काछी निवासी नंदे पिपरिया, जवाहर पिता केवचंद पारधी निवासी ग्राम गोटेगांव माजरा थाना महाराजपुर अंतर्गत एवं जवाहर की पत्नी रविता भाई पति खेत की टपरे में चीतल का मांस बना रहे थे तभी बन अमले ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 800 ग्राम कच्चा मांस एवं उबला हुआ 1 किलो 300 ग्राम चीतल के बाल हड्डी एवं शिकार में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी तार के फंदे, चाकू हसिया और बंल्लम खेत में बने कच्चे टपरे से पकड़ा।

चीतल हिरण के मांस के साथ दो पुरूष एवं एक महिला गिरफ्तार | New India Times

रेंजर निखिलेश शर्मा ने बताया नौरादेही अभ्यारण मुखबिर की सूचना पर नंदी पिपरिया बीट अंतर्गत के खेत में बनी टपरिया के पास गए वहां पर बोरे में लिपटा हुआ चीतल का कच्चा मांस एवं एक पोटली मे उवला हुआ मांस रखा था, पूछताछ की गई तो जवाहर एवं नंदलाल ने बताया कि हमारे खेत में फसलों को जंगली जानवर नुकसान करते हैं इसलिए हम लोगों ने बारगाह में तार के फंदे लगाए हुए थे इसी में आज चीतल फंस गया जिसको हम लोगों ने मार डाला। आरोपियों को वन्य जीव अपराध के तहत गिरफ्तार कर देवरी न्यायालय मे पेश किया गया जहां जवाहर नंदलाल को जेल भेज दिया गया है वहीं जवाहर की पत्नी को जमानत मिल गई है। कार्यवाही के दौरान निखिलेश शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी नोरादेही लाखन प्रसाद अहिरवार वनपाल संतोष कुमार कोरी वनरक्षक प्रेमलता शांडिल्य वनरक्षक शशि श्रीवास्तव योगेंद्र सिंह वनरक्षक भोलाराम गौड सुरक्षा श्रमिक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article