एक बार फिर अमानगंज पुलिस ने 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त, दिन पहले भी पकड़ी गई थी 25 पेटी शराब | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

एक बार फिर अमानगंज पुलिस ने 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त, दिन पहले भी पकड़ी गई थी 25 पेटी शराब | New India Times

तीन दिनों के अंदर अमानगंज पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर शराब माफियाओं में खलबली मचा दी है।

अमानगंज थाना प्रभारी राकेश तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांधी कला में लोकपाल से पिता रन सिंह ठाकुर निवासी बांधी कला जो अपने साथी सहित बोलेरो गाड़ी से पन्ना की तरफ से शराब लेकर आ रहा है। सूचना प्राप्त होते ही अमानगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई तभी पन्ना रोड से बोलेरो गाड़ी आई जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने रोका तभी लोकपाल सिंह निवासी बांधी कला और उसका साथी गाड़ी छोड़ करके भाग निकले, काफी पीछा किए जाने पर भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आ पाए। वहीं गवाहों के सक्षम बोलेरो गाड़ी एमपी 35 बीए 0842 की तलाशी ली गई तो 11 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की जिसकी कीमत ₹60500 आंकी गई है वह अवैध रूप से बोलेरो बाहन में रखकर परिबहन की जा रही थी जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया साथ ही उक्त वाहन में रखे कागजात से पता चला की यह वाहन सतीश पिता छोटेलाल यादव मोहनपुरा पन्ना के नाम पर है बाहन की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। अमानगंज पुलिस बाहन आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गई हुई है।

आपको बता दें कि अवैध रूप से शराब तस्करों के विरुद्ध थाना अमानगंज की बड़ी कार्यवाही काबिले तारीफ है इससे 2 दिन पहले अमानगंज पुलिस ने 25 पेटी अबैध अंग्रेजी शराब गोवा जप्त की थी। आपको बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड अनुशार आरोपी लोकपाल जो शराब तस्कर हैं इसके विरुद्ध थाना पवई थाना छतरपुर थाना सटई गुलगंज सतना नागौद कोतवाली पन्ना में भी अपराध पंजीबद्ध है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है तथा उक्त वाहन राजसात कार्यवाही हेतु श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय पन्ना को प्रतिवेदन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा उक्त कार्यवाही में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article