राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया ने सोमवार को अचानक नेहरू महाविद्यालय का देवरी के युवा कांग्रेस के साथ औचक निरीक्षण किया। उपस्थित अध्यापकों से शिक्षा सुधार पर जोर देने के साथ, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जर्जर बिल्डिंग के सुधार करने एवं परिसर में पौधरोपण के संबंध में चर्चा की व महाविद्यालय की अन्य समस्याओ को जाना व उन सभी समस्या के शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एन एस राजपूत प्राचार्य जी, सौरव नामदेव, लालू गुप्ता, आमिर खान, शैन्की राय, राजेन्द्र लोधी समीर खान, रोहित स्थापक, आशीष दुबे निज सचिव, हर्ष यादव केबिनेट मंत्री आदि युवा काग्रेस के लोग उपस्थित रहे।
