धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बसईडांग पुलिस ने एक माह से अधिक पुराने एक हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि आज 12 दिसम्बर 2019 को श्री कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग ने मय कानि. रामरतन, कानि. सूबेदार सिंह, कानि. योगेश, कानि. चालक को साथ लेकर एक माह से हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपियों प्रेम सिंह पुत्र जगन्नाथ, रामदीन पुत्र रघुनाथ, देवेन्द्र पुत्र रघुनाथ जातिगण गुर्जर निवासीगण सिमर्रा थानाधिकारी थाना बसईडांग जिला धौलपुर को मुखबिर की सूचना पर गजपुरा तिराहा से मुकदमा नम्बर 54/19 धारा 323, 341, 324, 307, 34 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बसईडांग में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से मुल्जिम देवेन्द्र गुर्जर से हत्या के प्रयास में उपयोग में लाये गये एक अवैध 12 बोर देशी कट्टा को बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि दिनांक 02.11.2019 को गांव सिमर्रा में पानी की पाईप लाईन को लेकर मुस्तगीस विशाल पुत्र बच्चू सिंह जाति गुर्जर निवासी सिमर्रा थाना बसईडांग की उक्त तीनों मुल्जिमों ने मारपीट की और मुल्जिम देवेन्द्र गुर्जर ने जान से मारने की नीयत से विशाल गुर्जर पर फायर किया था जिससे विशाल के सिर मे छर्रा लगा था विशाल का धौलपुर हॉस्पिटल व एसएमएस जयपुर में इलाज चला था। घटना की दिनांक से ही तीनों मुल्जिम फरार चल रहे थे। जिन्हे आज गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है, तीनों मुल्जिमों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.