रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
आगामी चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर झाबुआ जिले के मेघनगर मे विधायक कार्यालय के सामने मेदान मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की क्लास क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिगं भूरिया ने ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा की हमें एकजुट होकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराना है और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ हर तबके का भला चाहते हैं, कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत कर अपने गांव, शहर और जिले मे विकास की गंगा बहाने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को एकजुट होकर विजयश्री दिलाना है।
