धुले संभागीय परिवहन कार्यालय अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा तथा दीपावली के अवकाश के कारण चार दिनों तक रहेगा बंद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुले संभागीय परिवहन कार्यालय अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा तथा दीपावली के अवकाश के कारण चार दिनों तक रहेगा बंद | New India Times

धुले संभागीय परिवहन कार्यालय अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा तथा दीपावली के अवकाश के कारण चार दिनों तक बंद रहेगा। अवकाश घोषित समय के पूर्व निश्चित कार्यों को अवकाश के दूसरे दिन समय अनुसार निपटारा जाएगा। संबंधित वाहन चालक लाइसेंस, अनुज्ञप्ति योगिता, फिटनेस प्रमाण पत्र आदि कार्यों के व्यक्तियों को अधिसूचना द्वारा परिवहन विभाग में सूचित किया है।

विधानसभा चुनाव की पार्श्वभूमी पर धुलिया संभागीय परिवहन कार्यालय आरटीओ ऑफिस में दिनांक 21 अक्टूबर विधानसभा चुनाव के उपलक्ष में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। परिवहन कार्यालय में सोमवार 21 अक्टूबर के लंबित कार्य बुधवार
23 अक्टूबर को निपटाया जाएगा। सभी संबंधित मोटर वाहन चालक तथा अन्य कार्यों निपटारा हेतु समय दिनांक का ध्यान रखें का आव्हान परिवहन विभाग द्वारा किया है।

इसी तरह परिवहन कार्यालय में दीपावली के अवकाश के उपलक्ष में दिनांक 25 तथा 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। दोनों दिनों के लंबित प्रकरणों का निपटारा 30 और 31 अक्टूबर को निपटाया जाएगा। समय अनुसार लाइसेन्स व वाहन योग्यता प्रमाणपत्र के कार्यो होंगे। परिवहन विभाग में आने वाले सभी व्यक्तियों को उपरोक्त बदल के बारे में उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयदीप पवार ने सूचित किया है।

By nit