सचिव-सरपंच के कारण ग्राम पंचायत रायखेड़ा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है विकास कार्यो की राशि | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सचिव-सरपंच के कारण ग्राम पंचायत रायखेड़ा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है विकास कार्यो की राशि | New India Times

देवरी जनपद की ग्राम पंचायत रायखेडा में जब पत्रकारों की टीम बुधवार को पहुंची तो वहॉ निवासरत ग्रामीणों की ढेरो समस्याएं देखने मिलीं। पंचायत में सड़के व अन्य निर्माण कार्य भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ते नजर आये। पंचायत में हरिजन वार्ड मैं रामस्वरूप पाण्डे के यहां से लेकर कान्ता हरिजन के घर तक जो सड़क बनाई गई है वो एक साल में ही जर्जर स्थिति में हो रही हैं वहीं इन्द्रारानी पति हीरा अहिरवार जिनकी कुटी करीब एक बर्ष पहले बनी थी उनकी कुटी निर्माण का ठेका सचिव सहसचिव व सरपंच ने लेकर हितग्राही के खाते सेपूरे पैसे निकलबा कर केवल एक लाख का कार्य कराया गया छाप नही हो पाई 35 हजार आज भी नहीं मिले। 35 हजार का गोलमाल किया गया। ऐसे ही हितग्राही रूपवती पति प्रकाश अहिरवार की कुटी में 35 हजार का गोल माल हुआ ह्रै इसी तरह नत्रू प्यारे हरिजन के कुटी में 15 हजार का गोल माल हुआ है। पंचायत में बहुत से शौचालय ऐसे हैं जो पंचायत से सचिव सरंपच द्वारा बनाये गये थे वो अभी दो बर्ष के बने हैं और दो बर्ष में ही जर्जर हो कर भ्रष्ट्राचार की भेट चढ गये। ग्राम में हितग्राही बिमलेश हरिजन, खूबे हरिजन, ६न्नू हरिजन, कामता हरिजन, रामरानी हरिजन, नन्नू हरिजन आदि लोगो के शौचालय जर्जर होकर टूट गये हैं। जिसके कारण सभी शोच के लिये वाहर जाने पर मजबूर है। पंचायत मैं सचिव सरपंच सहसचिव द्वारा स्वच्छता मिशन योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना को भ्रष्ट्राचार की भेट चढा दिया गया है। पंचायत में हरिजन भवन करीब 8 बर्ष से जर्जर होकर खंडर बनकर रह गया है ।उसकी देख रेख भी नही की गई। हरिजन वा र्ड में सडक निर्माण दौरान जो गहरी नाली खोदी गईउसको ढकने की कोई व्यवस्था नही की गई जिसके कारण आये दिन हादसा हो रहा है। पंचायत मै शमशान घाट व पं चायत भवन भी अभी तक पूरा नही बन पाया है। शुरूआत से ही निर्माण कार्य मैं गुणवत्ता हीन कार्य किया गया है जो शुरूआत में ही शासन की राशि भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.