कुशीनगर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकारों में रोष, यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

कुशीनगर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकारों में रोष, यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग | New India Times

कुशीनगर में पत्रकार की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में हत्या आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, मृतक पत्रकार के परिजनों को बीस लाख का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कुशीनगर में पत्रकार राधेश्याम शर्मा की कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी है, इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को बीस लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए तथा फरार अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये, इसके अतिरिक्त मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए जिससे उसके परिवार का जीवन यापन हो सके। श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हितों को देखते हुए प्रदेश में शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
श्री शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश को सौंपा गया।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार मिश्र, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, महेश गुप्ता, अतुल गौड़, प्रमोद शुक्ला, दया शंकर शुक्ला, अमित कुमार शर्मा, मोहित सोनी, रवि कुमार मिश्र, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, कृष्णानन्द पाण्डेय, पवन गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.