गांधी जयंती पर कलेक्टर तरूण राठी की अगुवाई में शहर में निकली गई रैली, स्वच्छता का भी दिया गया संदेश | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

गांधी जयंती पर कलेक्टर तरूण राठी की अगुवाई में शहर में निकली गई रैली, स्वच्छता का भी दिया गया संदेश | New India Times

महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर यहां से आयोजित रैली का शुभारंभ किया। विदित हो कि 02 अक्टूबर 1933 में इस स्थान पर महात्मा गांधी यहां आये थे और उन्होंने दमोह में सभा कर बाल्मिकी गुरूद्वारा की नीव रखी थी। रैली यहां से प्रारंभ होकर घण्टाघर पहुंची जहां गांधी जी की मूर्ति पर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यापर्ण किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय टंडन, एडवोकेट वीरेन्द्र दवे, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, बिल्लू वाधवा, यशपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा, अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एसडीएम रविन्द्र चौकसे, संयुक्त कलेक्टर नारायण सिंह ठाकुर, तहसीलदार डॉ बबिता राठौर, सीएमएचओ डॉ आरके बजाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय, नायब तहसीलदार विकास साहू, परियोजना अधिकारी दमोह सुलेखा ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पार्षदगण मौजूद थे।गांधी जयंती पर कलेक्टर तरूण राठी की अगुवाई में शहर में निकली गई रैली, स्वच्छता का भी दिया गया संदेश | New India Times

रैली में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाएं, एमएलबी स्कूल की छात्राएं हाथों में स्वच्छता एवं पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का संदेश देते हुये स्लोगन और कलाकार गांधी जी के भजन वैष्णवजन को तेने कहिये पीर पराई जाने ना का प्रस्तुत करते हुये घण्टाघर से होते हुये बकौली चौराहा, टाकीज तिराहा, पुराने थाने, गढ़ी मोहल्ला होते हुये माल्मीकी गुरूद्वारा पहुंचे। संतोष यादव गांधी जी का स्वरूप धारण किये हुये रैली में चल रहे थे। रैली में गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यगण रास्ते में कचरा उठाते स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। यहां गुरूद्वारा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांधी जी के समक्ष माल्यापर्ण कर गुरूद्वारा में दर्शन किये। हरीसिंग पारोचे ने धर्मग्रंथ का वाचन कर संदेश दिया। यहां रैली का समापन हुआ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कपिल खरे ने सभी के प्रतिआभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article